Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

नोएडा के निजी स्कूलों को ई-मेल से धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

नोएडा के निजी स्कूलों को ई-मेल से धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

नोएडा। कई निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिये संदिग्ध धमकी मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस टीमों के साथ बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की इकाइयों को स्कूल परिसरों में भेजा गया, जहां एहतियातन व्यापक जांच अभियान चलाया गया।

सुरक्षा एजेंसियां किसी भी जोखिम को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं। स्कूलों के हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी संभावित खतरे की समय रहते पहचान कर उसे निष्क्रिय किया जा सके। साथ ही धमकी भरे ई-मेल की सच्चाई जानने के लिए साइबर सेल को जांच में लगाया गया है। तकनीकी विशेषज्ञ ई-मेल की उत्पत्ति, आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान करने में जुटे हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। आम लोगों और अभिभावकों से अफवाहों पर भरोसा न करने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

उधर, गुजरात के अहमदाबाद शहर के पश्चिमी क्षेत्र में भी कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं। वहां क्राइम ब्रांच, बम स्क्वॉड और फोरेंसिक टीमों ने मोर्चा संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

Back To Top