Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

77वें गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

77वें गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

26th January Of Bollywood: आज 26 जनवरी को पूरा देश 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी से लेकर राज्यों तक देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने गणतंत्र दिवस पर एक प्रेरणादायक संदेश साझा करते हुए लिखा कि आजादी ने हमें बोलने का हक दिया और गणतंत्र ने हमें जिम्मेदार बनाया, जिसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने जय हिंद और जय भारत के नारे के साथ पोस्ट साझा की।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर देशप्रेम से जुड़ा संदेश लिखते हुए कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। वहीं अनुपम खेर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भारत माता की जय का उद्घोष किया।

अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ी एक क्लिप साझा करते हुए फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इसके अलावा वरुण धवन ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा की बनाई तिरंगे की ड्रॉइंग भी चर्चा में रही, जिसे आलिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके साथ ही करीना कपूर, राजकुमार राव और कंगना रनौत ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगे की तस्वीर साझा की। वहीं सिंगर अदनान सामी और अभिनेता मनीष पॉल ने भी पोस्ट के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मनीष पॉल ने इस अवसर पर तिरंगा फहराकर देशप्रेम जताया।

Back To Top