Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

संजू सैमसन की खराब फॉर्म बनी चिंता, विश्व कप से पहले ओपनिंग स्लॉट पर मचा घमासान

संजू सैमसन की खराब फॉर्म बनी चिंता, विश्व कप से पहले ओपनिंग स्लॉट पर मचा घमासान

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इस वक्त अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में शुरुआती तीन मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा है। खास बात यह है कि अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उनकी खराब फॉर्म ने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है।

विश्व कप को देखते हुए भारत का संभावित संयोजन लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानों को लेकर अब भी मंथन जारी है। पहले यह लगभग तय था कि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, मगर मौजूदा हालात ने इस समीकरण को बदलने पर मजबूर कर दिया है।

संजू के उलट ईशान किशन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। तिलक वर्मा के चोटिल होने के कारण ईशान फिलहाल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर उतर रहे हैं। हालांकि, तिलक की वापसी के बाद ईशान को अंतिम एकादश में फिट करना एक बड़ी चुनौती होगी।

ऐसे में अगर सैमसन शेष दो मुकाबलों में भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहते हैं, तो उनकी जगह ईशान किशन को ओपनर के तौर पर आजमाया जा सकता है। यदि तिलक अभी भी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर भेजने का विकल्प भी टीम के पास मौजूद है। वहीं, तिलक की अनुपस्थिति में श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन मैचों में मौका दिया गया था।

दिलचस्प बात यह है कि संजू सैमसन को अब अपने पसंदीदा स्थान यानी ओपनिंग में खेलने का मौका मिला है, इसके बावजूद वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जनवरी 2025 के बाद से बतौर ओपनर उनकी पिछली नौ पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं आया है। इन पारियों में उनके स्कोर 26, 5, 3, 1, 16, 37, 10, 6 और 0 रन रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव लगातार रन बना रहे हैं, जबकि संजू सैमसन बार-बार सस्ते में आउट हो रहे हैं। विश्व कप बेहद नजदीक है और संजू के पास खुद को साबित करने के लिए अब केवल दो मुकाबले ही बचे हैं। अगर इन मैचों में भी उनकी फॉर्म नहीं लौटती है, तो उनका विश्व कप में स्थान खतरे में पड़ सकता है।

Back To Top