Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

बदरीनाथ-केदारनाथ समेत बीकेटीसी के सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक

बदरीनाथ-केदारनाथ समेत बीकेटीसी के सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक परंपराओं को लेकर बड़ा फैसला लिया जाने वाला है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में अब गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी है। इस संबंध में मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में औपचारिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ-साथ समिति के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों में केवल हिंदू श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा मंदिर समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि केदारखंड से लेकर मानसखंड तक फैली मंदिर परंपरा में ऐतिहासिक रूप से गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है, लेकिन पूर्व की गैर भाजपा सरकारों के कार्यकाल में इन परंपराओं का पालन ठीक से नहीं हो सका। अब परंपराओं के विधिवत अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सख्त निर्णय लिए जाएंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई की भी सराहना की। द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हुआ है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की जनहित योजनाएं, समान नागरिक संहिता (UCC) का लागू होना, सख्त नकल विरोधी कानून और अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश जैसे फैसलों से जनता का भरोसा सरकार पर और मजबूत हुआ है।

उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के आपसी समन्वय से देवभूमि की पवित्रता और धार्मिक परंपराओं की रक्षा को और प्रभावी बनाया जाएगा, जिसके लिए मंदिर समिति आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।

Back To Top