Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

सफेद चादर में ढकी कश्मीर घाटी, बर्फबारी से सड़क, रेल और हवाई सेवाएं ठप

सफेद चादर में ढकी कश्मीर घाटी, बर्फबारी से सड़क, रेल और हवाई सेवाएं ठप

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुई ताज़ा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में ढक दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रातभर चली बर्फबारी के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फ दर्ज की गई।

लगातार बर्फ गिरने से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है। काजीगुंड और बनिहाल के बीच सड़कों पर मोटी बर्फ जमने से किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है। सड़क साफ करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

पर्यटन स्थलों सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी से नज़ारे बेहद खूबसूरत हो गए हैं, लेकिन यातायात ठप होने से बड़ी संख्या में पर्यटक अलग-अलग इलाकों में फंस गए हैं।

रेल सेवाओं पर भी बर्फबारी का असर साफ नजर आया। बनिहाल से बडगाम के बीच कई ट्रेनें पटरियों पर बर्फ जमने के कारण रद्द करनी पड़ीं। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट पर रनवे पर बर्फ जमा होने से उड़ान संचालन पूरी तरह बाधित रहा। इंडिगो और एयर इंडिया ने आज के लिए श्रीनगर आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे कुल 50 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि फंसे हुए लोगों को सहायता दी जा सके। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक कुछ इलाकों में और बर्फबारी व तेज हवाओं की संभावना जताई है।

इधर, जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 11 जिलों में हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Back To Top