Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

एनएच-9 पर बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 70 क्विंटल प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

एनएच-9 पर बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 70 क्विंटल प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद: पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने वन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 70 क्विंटल प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की है। तस्कर लकड़ी को केले और केले के पत्तों के नीचे छिपाकर बिहार से हरियाणा ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूचना मिली थी कि एनएच-9 पर जेल कट के पास एक संदिग्ध सफेद रंग का ट्रक अवैध माल के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में बैठे दो लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अलीगढ़ के नगरिया जाहर दादों निवासी चालक रविंद्र और हेल्पर अंकित के रूप में हुई।

जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ऊपर केले और सड़े हुए केले के पत्ते रखे मिले। इन्हें हटाने पर नीचे कटी हुई लकड़ी के भारी टुकड़े बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह प्रतिबंधित खैर की लकड़ी है, जिसका कुल वजन लगभग 70 क्विंटल है।

आरोपियों ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की नजर से बचने के लिए उन्होंने लकड़ी को केले के परिवहन की आड़ में छिपाया था। जब उनसे लकड़ी के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे सिर्फ केले की ढुलाई से जुड़े कागजात ही दिखा सके, जो जांच में फर्जी पाए गए।

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन अधिकारियों ने पुष्टि की कि ट्रक में लदी लकड़ी खैर प्रजाति की है, जिसके परिवहन के लिए विशेष अनुमति अनिवार्य होती है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच में तैनात उपनिरीक्षक पूरन सिंह की तहरीर पर मसूरी थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back To Top