Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

जमीन किसी और की पर बेच डाली किसी और को 12 लाख में, नॉएडा का चौका देने वाला मामला

जमीन किसी और की पर बेच डाली किसी और को 12 लाख में, नॉएडा का चौका देने वाला मामला

तावडू। जमीन खरीद के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित आकिब खान के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 को तावडू स्थित हरद्वारीलाल गोयल महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात संदीप नामक व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के दौरान संदीप ने खुद को गांव जफराबाद की करीब 3.5 एकड़ जमीन के मालिक का रिश्तेदार बताते हुए जमीन बेचने की पेशकश की और अपना मोबाइल नंबर साझा किया।

इसके बाद 15 जनवरी को संदीप ने पीड़ित को सोहना बुलाकर जमीन को लेकर बातचीत की। 19 जनवरी को सौदा तय कराने के उद्देश्य से वह पीड़ित को सेक्टर-84 फरीदाबाद स्थित एक पते पर ले गया, जहां दो बुजुर्ग पुरुष और एक महिला मौजूद थे। उन्होंने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए कथित दस्तावेज भी दिखाए।

पीड़ित का आरोप है कि बातचीत के बाद सौदा तय हो गया और उसने 12 लाख रुपये नकद टोकन मनी के तौर पर दे दिए। 21 जनवरी को तहसील तावडू में एग्रीमेंट करने की बात तय हुई थी, लेकिन तय दिन पर आरोपी नहीं पहुंचे। इसके बाद संदीप ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।

जब पीड़ित दोबारा फरीदाबाद स्थित बताए गए पते पर पहुंचा, तो पता चला कि वह स्थान आरोपियों का नहीं था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी मोटरसाइकिल से आया था और सभी ने मिलकर फर्जी पहचान पत्रों के जरिए साजिशन ठगी को अंजाम दिया।

पीड़ित आकिब खान ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और ठगे गए 12 लाख रुपये की जल्द से जल्द बरामदगी कराई जाए।

Back To Top