Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

इंटरव्यू देकर लौट रहे युवक को झाड़ियों में बुलाकर महिलाओं ने दिया चेन चोरी को अंजाम

इंटरव्यू देकर लौट रहे युवक को झाड़ियों में बुलाकर महिलाओं ने दिया चेन चोरी को अंजाम

गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। लघुशंका के लिए रुके एक युवक को झाड़ियों के पास बुलाकर चार महिलाओं ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी निवासी प्रिंस ने पुलिस को बताया कि वह 24 जनवरी को गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 में स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी के साक्षात्कार के लिए आया था। इंटरव्यू के बाद जब वह वापस फरीदाबाद लौट रहा था, तो खुशबू चौक सेक्टर-42 के समीप एक सूनसान स्थान पर लघुशंका के लिए रुका।

इसी दौरान वहां मौजूद चार महिलाओं ने उसे झाड़ियों की ओर बुलाया और बातचीत में उलझा लिया। आरोप है कि इसी बीच महिलाओं ने चालाकी से युवक के गले से करीब डेढ़ तोला वजन की सोने की चेन उतार ली और मौके से फरार हो गईं।

घटना की शिकायत मिलने पर डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने 26 जनवरी को अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 303 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआई दलविंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back To Top