Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

कर्नाटक में चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 36 यात्रियों की जान बची

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। होसानगर से बेंगलुरु जा रही एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के समय बस में कुल 36 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चलते समय इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। हालात की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। सभी यात्रियों के उतरते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई।

इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन अफरा-तफरी के दौरान 10 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस बस मालिक और चालक से पूछताछ कर तकनीकी खामियों की जांच कर रही है।

Back To Top