Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर आउट, रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने बढ़ाई टीजर की धड़कन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर आउट, रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने बढ़ाई टीजर की धड़कन

Dhurandhar The Revenge Poster Out: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है। टीजर रिलीज से ठीक पहले रणवीर ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पोस्टर में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के किरदार में बेहद गंभीर और आक्रामक अवतार में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, लाल रंग की पृष्ठभूमि और मूसलाधार बारिश के बीच उनका इंटेंस लुक कहानी में आने वाले तूफान का संकेत देता है। पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है”, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।

मेकर्स ने पोस्टर के साथ यह भी साफ कर दिया है कि फिल्म का टीजर आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ा सस्पेंस भी खत्म हो गया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी।

इस बीच फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। हाल ही में सामने आई बीटीएस तस्वीरों में अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के किरदारों को गंभीर हालात में देखा गया है, जिससे कहानी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीक्वल में हमजा के बदले की कहानी और ‘बड़े साहब’ की असली पहचान से पर्दा उठेगा, वहीं जसकिरत सिंह रंगी के अतीत को भी गहराई से दिखाया जाएगा।

Back To Top