Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

नोएडा पोस्टमार्टम हाउस में शर्मनाक आरोप, शव ढकने के नाम पर मांगे गए 3 हजार रुपये

नोएडा पोस्टमार्टम हाउस में शर्मनाक आरोप, शव ढकने के नाम पर मांगे गए 3 हजार रुपये

नोएडा- नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर शव को ढकने के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जब उन्होंने शव को सौंपने की बात कही, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने शव को कवर करने के लिए तीन हजार रुपये की मांग की। जब परिजनों ने पैसे देने से इनकार किया, तो उन्हें शव को खुद ही पोस्टमार्टम के कपड़े में लपेटने के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि यह जिम्मेदारी अस्पताल स्टाफ की होती है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परिजन असहाय स्थिति में शव को ढकते नजर आ रहे हैं और पैसों की मांग को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि अब तक पीड़ित परिवार की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े नियमों के अनुसार, सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में शव को ढकने और अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

यह मामला सामने आने के बाद आम लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर ऐसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़े, तो सरकारी व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा।

Back To Top