Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मेघालय में कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

मेघालय में कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Meghalaya Coal Mine Accident: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक भीषण हादसा सामने आया। मिसिंगेट-थांग्स्को क्षेत्र स्थित कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट होने से अब तक 18 खनन मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विस्फोट के समय खदान के भीतर कितने मजदूर मौजूद थे, इसकी सही जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। अंधेरा होने के कारण गुरुवार रात बचाव अभियान रोकना पड़ा था, जिसे शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू किया गया।

पुलिस महानिदेशक आई. नोंगरांग ने बताया कि राहत दल लगातार तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और विशेष बचाव दल की टीमें तैनात हैं।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

घायलों में से एक को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे शिलांग के अस्पताल में रेफर किया गया। प्रशासन ने कहा है कि बचाव और राहत कार्य तब तक जारी रहेंगे, जब तक सभी संभावित पीड़ितों का पता नहीं चल जाता।

Back To Top