Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

घूसखोर पंडित फिल्म के टाइटल पर बढ़ा विवाद, एफएमसी नोटिस के बाद मेकर्स ने जारी किया स्पष्टीकरण

घूसखोर पंडित फिल्म के टाइटल पर बढ़ा विवाद, एफएमसी नोटिस के बाद मेकर्स ने जारी किया स्पष्टीकरण

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म के शीर्षक में इस्तेमाल किए गए शब्द को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ब्राह्मण समाज से जुड़े संगठनों ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए इसे समुदाय की छवि को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

विवाद के बढ़ते ही अब फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने पूरे मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने साफ किया है कि फिल्म का उद्देश्य किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं है।

मनोज बाजपेयी बोले— किसी समुदाय पर टिप्पणी नहीं

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि वह दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने लिखा कि अगर किसी फिल्म से लोगों को ठेस पहुंची है, तो यह जरूरी हो जाता है कि उनकी बात सुनी जाए। एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने केवल अपने किरदार और कहानी पर ध्यान दिया।

मनोज के मुताबिक, यह फिल्म एक ऐसे गलत व्यक्ति की कहानी है, जो आत्म-साक्षात्कार की यात्रा से गुजरता है। इसका मकसद किसी भी समुदाय पर टिप्पणी करना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि नीरज पांडे हमेशा अपनी फिल्मों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ बनाते हैं।

निर्माता नीरज पांडे ने बताया फिल्म को काल्पनिक

विवाद पर सफाई देते हुए नीरज पांडे ने कहा कि ‘घूसखोर पंडित’ एक पूरी तरह काल्पनिक पुलिस ड्रामा है। फिल्म में ‘पंडित’ शब्द का इस्तेमाल केवल एक काल्पनिक किरदार के बोलचाल के नाम के तौर पर किया गया है। कहानी किसी व्यक्ति के गलत फैसलों और उसके परिणामों पर आधारित है, न कि किसी जाति या धर्म पर।

उन्होंने कहा कि उनकी मंशा हमेशा ऐसी कहानियां पेश करने की रही है, जो जिम्मेदारी और सम्मान के साथ कही जाएं। दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिलहाल फिल्म की सभी प्रचार सामग्री हटाने का फैसला लिया गया है।

एफएमसी ने टाइटल को लेकर भेजा नोटिस

इस बीच फिल्म निर्माता संघ (FMC) ने भी मेकर्स को नोटिस जारी किया है। संघ का कहना है कि फिल्म के टाइटल के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति शीर्षक के इस्तेमाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

रिश्वतखोर पुलिस अफसर की भूमिका में मनोज

रितेश शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में नुसरत भरूचा, कीकू शारदा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, श्रद्धा दास और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Back To Top