Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

महायुति की बड़ी जीत तय! मुंबई महापौर पद के लिए भाजपा ने रितु तावड़े को उतारा

महायुति की बड़ी जीत तय! मुंबई महापौर पद के लिए भाजपा ने रितु तावड़े को उतारा

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई महापौर पद के लिए रितु तावड़े को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि मुंबई को एक बार फिर महिला महापौर मिलने जा रही हैं। इस बार खास बात यह है कि इतिहास में पहली बार मुंबई महानगरपालिका में भाजपा का महापौर बनेगा।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने रितु तावड़े के नाम का आधिकारिक एलान किया। वहीं महायुति के सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से संजय शंकर घाड़ी को उप महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

रितु तावड़े घाटकोपर से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्ष भी रही हैं। वहीं संजय शंकर घाड़ी मागाथाने वार्ड नंबर 5 से पार्षद हैं। महानगरपालिका में महायुति के पास बहुमत होने के चलते महापौर और उप महापौर दोनों पदों पर गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है।

महापौर और उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी है, जबकि 11 फरवरी को मतदान होगा। इस दौरान सभी पार्षदों की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी इन पदों के लिए अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो सकता है।

Back To Top