Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

पत्र सूचना कार्यालय, देहरादून द्वारा विशाखापत्तनम के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर

पत्र सूचना कार्यालय, देहरादून द्वारा विशाखापत्तनम के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर

उत्तराखंड के 11 पत्रकारों का समूह विशाखापत्तनम में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का करेंगे अवलोकन

अराकू घाटी एवं जनजातीय क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकार

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश का दौरा करेगा पत्रकारों का दल

देहरादून- सोमवार को प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड के पत्रकारों का 11 सदस्यीय दल विशाखापत्तनम के प्रेस टूर के लिए देहरादून से रवाना हुआ।

केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को नजदीक से दिखाने के उद्देश्य से पीआईबी देहरादून द्वारा एक प्रेस टूर का आयोजन किया है। इस प्रेस टूर में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के लगभग 11 पत्रकारों को विशाखापत्तनम ले जाया गया है, जहां वे केंद्र सरकार के प्रमुख उपलब्धियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। यह प्रेस टूर PIB की उस परंपरा का हिस्सा है जिसमें सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों एवं विकास गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं।

PIB चयनित परियोजना स्थलों पर ऐसे प्रेस टूर आयोजित करता है ताकि पत्रकार देश में चल रही विकास गतिविधियों का सीधा लेखा-जोखा ले सकें। विशाखापत्तनम में पत्रकार केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे औद्योगिक विकास, बंदरगाह परियोजनाओं, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं का दौरा करेंगे।

प्रेस टूर के कंडक्टिंग ऑफिसर श्री संजीव सुंद्रियाल, सहायक निदेशक, पीआईबी देहरादून ने कहा- “यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे न केवल मीडिया को सरकारी उपलब्धियों की गहन जानकारी मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर रखने में भी सहायता मिलेगी।”

श्री सुंद्रियाल ने बताया कि आगामी दिनों में प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा उत्तराखंड के पत्रकारों के लिए ऐसे प्रेस टूर आयोजित किए जाते रहेंगे। जिसका उद्देश्य पत्रकारों को विभिन्न राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं, संस्थानों एवं गतिविधियों का ज़मीनी स्तर पर प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो सके।

प्रेस टूर में पत्रकारों को विशाखापत्तनम में रक्षा प्रतिष्ठानों का भ्रमण कराया जाना है। जिसमें नौसेना डॉकयार्ड, पूर्वी नौसेना कमान के अधिकारियों के साथ चर्चा, INS कुरुसुरा पनडुब्बी संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। सामरिक औद्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण के अंतर्गत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश, कॉफी बोर्ड कार्यालय और अराकू घाटी एवं जनजातीय क्षेत्रों का भ्रमण शामिल है।

इस दौरान राज्य के पत्रकारों को विकास परियोजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह आयोजन मीडिया को सरकारी प्रयासों की सटीक एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने में सहायक होगा, जिससे जनता तक सही सूचना पहुंच सके।

Back To Top