Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

‘कृष 4’ पर लगा बजट का ब्रेक, ऋतिक रोशन की फिल्म की शूटिंग टली

‘कृष 4’ पर लगा बजट का ब्रेक, ऋतिक रोशन की फिल्म की शूटिंग टली

Krish 4 movie update: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी ‘कृष 4’ को लेकर लंबे समय से फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लेकिन फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी दर्शकों को थोड़ा मायूस कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगे के लिए टाल दी गई है और इसकी सबसे बड़ी वजह भारी बजट बनकर सामने आई है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कृष 4’ के बजट को लेकर निर्देशक ऋतिक रोशन और निर्माता आदित्य चोपड़ा के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है। यह फिल्म ऋतिक के करियर की एक खास परियोजना है, क्योंकि इसी के साथ वह निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। ऋतिक इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप देने के इच्छुक हैं, जिसके चलते इसका अनुमानित बजट करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है।

वहीं, यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा इस प्रोजेक्ट के लिए 350 करोड़ रुपये से अधिक बजट के पक्ष में नहीं हैं। इसी बजट अंतर के कारण दोनों के बीच बातचीत के कई दौर होने के बावजूद अंतिम फैसला नहीं हो सका है। नतीजतन, फिल्म का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है और अब इसके 2026 में फ्लोर पर जाने की संभावनाएं भी कमजोर होती नजर आ रही हैं।

हालांकि, इस देरी के बावजूद ऋतिक रोशन फिल्म को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि वह लगातार स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और साथ ही अन्य बड़े प्रोडक्शन हाउस से भी बातचीत कर रहे हैं, जो उनकी विज़न के मुताबिक बजट में फिल्म बनाने के लिए तैयार हों।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन पिछली बार यशराज फिल्म्स की ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिका में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। अब ऋतिक के पास होम्बले फिल्म्स का एक नया प्रोजेक्ट है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

Back To Top