Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

आर्थिक संकट में राजपाल यादव की मदद को आगे आए सोनू सूद, बोले– यह दान नहीं इज्जत है

आर्थिक संकट में राजपाल यादव की मदद को आगे आए सोनू सूद, बोले– यह दान नहीं इज्जत है

Rajpal Yadav TIhar Jail: कॉमेडी और दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता राजपाल यादव से जुड़ी हालिया खबर ने सभी को भावुक कर दिया। तिहाड़ जेल जाने से पहले राजपाल यादव द्वारा आर्थिक तंगी और असहाय स्थिति को लेकर कही गई बातों ने अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद को भीतर तक झकझोर दिया। इसके बाद सोनू सूद ने आगे बढ़कर राजपाल यादव की मदद का हाथ थामा।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि राजपाल यादव उनकी आगामी फिल्म का हिस्सा होंगे। उन्होंने लिखा कि राजपाल यादव भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्होंने वर्षों तक दर्शकों को हंसाया और यादगार किरदार निभाए। सोनू ने कहा कि कई बार जीवन में मुश्किलें टैलेंट की कमी से नहीं, बल्कि हालात और समय की वजह से आती हैं।

सोनू सूद ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि यह मदद किसी प्रकार की चैरिटी नहीं है, बल्कि एक कलाकार के सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लोगों को ऐसे समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए, ताकि यह अहसास हो सके कि कोई भी अकेला नहीं है। एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट दी जाएगी, जिसे आगे के काम के बदले एडजस्ट किया जाएगा।

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सोनू सूद की जमकर सराहना हो रही है। यूजर्स ने इसे बॉलीवुड में एकजुटता और इंसानियत की मिसाल बताया। कई लोगों ने यह भी याद दिलाया कि अपने संघर्ष के दिनों में राजपाल यादव ने कई नए कलाकारों की मदद की थी। अब सोनू सूद का यह कदम इंडस्ट्री में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Back To Top