Breaking News
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर बने शिखर धवन, 13 फरवरी से होगी शुरुआत

दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर बने शिखर धवन, 13 फरवरी से होगी शुरुआत

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आगामी ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ के लिए भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में धवन से मुलाकात के बाद इस फैसले की घोषणा की।

मंत्री ने जानकारी दी कि 13 फरवरी से शुरू होने वाले इस खेल आयोजन के लिए शिखर धवन ने स्वयं आगे आकर यह जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की खेलों को बढ़ावा देने की नीति और युवाओं को आगे लाने के प्रयासों से प्रभावित होकर धवन इस अभियान से जुड़े हैं।

आशीष सूद ने भरोसा जताया कि धवन के अनुभव और मार्गदर्शन से राजधानी के युवा खिलाड़ियों को नई दिशा और आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी धवन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका साथ दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।

शिखर धवन ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि दिल्ली ने उन्हें पहचान दी है और वे अपनी इस मिट्टी के लिए योगदान देने को हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।

Back To Top