Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

69 की उम्र में अनिल कपूर का दमदार कमबैक, ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज

69 की उम्र में अनिल कपूर का दमदार कमबैक, ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज

Anil Kapoor Subedaar Teaser Release: बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर दमदार अंदाज में पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

टीजर की शुरुआत अनिल कपूर और अभिनेता फैसल मलिक के सीन से होती है। कहानी में अनिल कपूर के किरदार को एक शांत लेकिन भीतर से उबलते व्यक्तित्व के रूप में दिखाया गया है। वह लगातार अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन आखिरकार हालात ऐसे बनते हैं कि उनका आक्रोश फूट पड़ता है और वह एक्शन मोड में दिखाई देते हैं।

टीजर से संकेत मिलता है कि फिल्म की पृष्ठभूमि बुंदेलखंड क्षेत्र से जुड़ी हो सकती है। अनिल कपूर की आवाज में बुंदेलखंडी लहजे में बोला गया संवाद, “लाला हमसे न भिड़ियो”  खासा प्रभाव छोड़ता है।

मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘सूबेदार’ 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी और अन्य कलाकारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर के पास ‘सूबेदार’ के अलावा ‘अल्फा’, ‘किंग’ और ‘फैमिली बिजनेस’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं। इसके अलावा ‘नायक 2’ को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं।

Back To Top