Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

रूस में विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म पूरी तरह ब्लॉक, WhatsApp-YouTube सहित कई साइट्स गायब

रूस में विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म पूरी तरह ब्लॉक, WhatsApp-YouTube सहित कई साइट्स गायब

नई दिल्ली: रूस में इंटरनेट नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के भीतर कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की पहुंच पूरी तरह से बंद कर दी गई है। व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब रूस में काम नहीं कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इन वेबसाइट्स के डोमेन नाम रूस के राष्ट्रीय डोमेन नेम सिस्टम (DNS) से हटा दिए गए हैं। इसके चलते जब यूजर्स इन साइट्स को एक्सेस करने की कोशिश करते हैं तो सिस्टम संबंधित आईपी एड्रेस को पहचान नहीं पाता और स्क्रीन पर एरर संदेश दिखाई देता है।

पहले धीमी थी स्पीड, अब पूरी तरह ब्लॉक

इससे पहले रूस में कुछ विदेशी प्लेटफॉर्म्स की स्पीड कम कर दी जाती थी या उन पर आंशिक प्रतिबंध लगाया जाता था। हालांकि इस बार कार्रवाई अधिक सख्त बताई जा रही है, क्योंकि संबंधित वेबसाइटें पूरी तरह “अदृश्य” हो गई हैं

अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान भी प्रभावित

सोशल मीडिया के अलावा कई वैश्विक मीडिया संगठनों की वेबसाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। इनमें बीबीसी, डॉयचे वेले और रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी जैसे संस्थान शामिल हैं। इसके साथ ही गुमनाम ब्राउजिंग के लिए उपयोग होने वाला टॉर ब्राउजर (Tor Browser) भी ब्लॉक कर दिया गया है।

राष्ट्रीय DNS के तहत निगरानी

रूस में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को राष्ट्रीय DNS सिस्टम का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था Roskomnadzor नामक सरकारी एजेंसी की निगरानी में संचालित होती है, जो “सॉवरेन इंटरनेट” कानून के तहत इंटरनेट ट्रैफिक और डिजिटल कंटेंट पर नियंत्रण सुनिश्चित करती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2021 से ही रूस ने Google DNS जैसी वैकल्पिक सेवाओं के उपयोग को सीमित करना शुरू कर दिया था। ताजा कदम को डिजिटल क्षेत्र में विदेशी प्रभाव को कम करने और इंटरनेट पर सरकारी नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले के बाद रूस के भीतर रहने वाले नागरिकों की वैश्विक डिजिटल सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय खबरों तक सीधी पहुंच काफी हद तक सीमित हो सकती है।

Back To Top