Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

उत्तराखंड में तीन चरणों में होगी जनगणना, 16 फरवरी से प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में तीन चरणों में होगी जनगणना, 16 फरवरी से प्रशिक्षण शुरू

देहरादून: जनगणना 2026 की तैयारियों ने रफ़्तार पकड़ ली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी होते ही उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएँ फिलहाल स्थिर कर दी गई हैं। जनगणना पूरी होने तक अब प्रदेश में किसी जिले, तहसील, नगर निकाय, पंचायत या वार्ड की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

सरकार इस अवधि में नए नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायतों का गठन भी नहीं कर पाएगी और न ही किसी गांव को किसी शहरी निकाय में शामिल किया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, सीमाओं में स्थिरता से जनगणना के आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित होती है, ताकि जनसंख्या का डाटा मिसमैच न हो।

प्रदेश में तीन चरणों में होगी जनगणना

उत्तराखंड में जनगणना तीन चरणों में संचालित की जाएगी:

  1. 25 अप्रैल से 24 मई 2026 – मकान सूचीकरण और मकान गणना

  2. 11 से 30 सितंबर 2026 – बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना

  3. 09 से 28 फरवरी 2027 – अन्य क्षेत्रों में जनगणना, देशव्यापी प्रक्रिया के साथ

बर्फबारी वाले इलाकों में सितंबर में जनगणना का कारण यह है कि सर्दियों में अक्सर यहां की आबादी गर्म क्षेत्रों की ओर पलायन कर जाती है।

प्रशिक्षण प्रक्रिया भी शुरू

जनगणना कार्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू होने वाला है।

16 फरवरी से चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरु होगा।

  • 23 अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा।

  • 555 फील्ड ट्रेनर पूरे प्रदेश में 4000 सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित करेंगे।

  • इसके बाद सुपरवाइजर राज्यभर के 30,000 गणनाकारों को प्रशिक्षण देंगे।

  • 25 मार्च से 7 अप्रैल के बीच तीन दिवसीय बैचों में प्रशिक्षण पूरा किया जाएगा।

जनगणना निदेशालय के अनुसार, सीमाओं के स्थिर होने से पूरे राज्य में जनगणना प्रक्रिया सुचारू और सटीक रूप से संपन्न हो सकेगी।

Back To Top