Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

अमेरिका में भारतीय छात्र लापता, दूतावास ने जताई चिंता

अमेरिका में भारतीय छात्र लापता, दूतावास ने जताई चिंता

वाशिंगटन: अमेरिका के University of California, Berkeley में पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने से हड़कंप मच गया है। कर्नाटक के रहने वाले साकेत कैलिफोर्निया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक वह 10 फरवरी से संपर्क में नहीं हैं, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास सक्रिय हो गए हैं।

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने मामले पर गहरी चिंता जताई है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह छात्र के परिवार और स्थानीय अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव मदद की जा रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साकेत का बैग एक आवासीय इलाके में मिला है, जिसमें उनका पासपोर्ट और लैपटॉप मौजूद था। पुलिस के मुताबिक उन्हें आखिरी बार ड्वाइट वे क्षेत्र के 1700 ब्लॉक के पास देखा गया था। छात्र का कद लगभग 6 फीट 1 इंच, वजन करीब 73 किलोग्राम, छोटे काले बाल और भूरी आंखें बताई गई हैं।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास साकेत से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तुरंत स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित करें।

इस बीच साकेत के करीबी मित्र ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील की है। उसने बताया कि साकेत को आखिरी बार बर्कले हिल्स इलाके में देखा गया था। दोस्त ने कहा कि यह उनके लिए बेहद कठिन समय है और किसी भी छोटी जानकारी से भी बड़ी मदद मिल सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और परिवार को सुरक्षित सूचना मिलने की उम्मीद है।

Back To Top