Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गीत ‘मैं हूं’

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गीत ‘मैं हूं’

Battle Of Galwan Second Song Release: बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म Battle of Galwan को लेकर सुर्खियों में हैं। देशभक्ति की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का पहला गीत ‘मातृभूमि’ पहले ही दर्शकों के बीच सराहा जा चुका है। अब मेकर्स ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फिल्म का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ रिलीज कर दिया है।

यह रोमांटिक ट्रैक सलमान खान और Chitrangda Singh पर फिल्माया गया है। गाने में एक सैनिक और उसके परिवार के रिश्ते की भावनात्मक परतों को दिखाया गया है। प्यार, इंतजार, दूरी और समर्पण जैसे एहसासों को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। परिवार के साथ बिताए खुशनुमा लम्हों से लेकर फर्ज के कारण आई जुदाई तक, गीत कहानी को भावनात्मक गहराई देता है।

‘मैं हूं’ को मशहूर गायिका Shreya Ghoshal और गायक-संगीतकार अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। अयान ने ही इस गाने का संगीत तैयार किया है, जबकि बोल अयान लाल और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। मधुर धुन और भावपूर्ण शब्दों ने गाने को खास बना दिया है।

फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia ने किया है। ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें भारतीय जवानों के साहस और बलिदान को दिखाया जाएगा।

पहले देशभक्ति से भरपूर ‘मातृभूमि’ और अब रोमांटिक अंदाज में आए ‘मैं हूं’ के बाद दर्शकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर और बढ़ गई है।

Back To Top