Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

वैलेंटाइन डे पर दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने युवती को गोली मार खुद भी दी जान

वैलेंटाइन डे पर दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने युवती को गोली मार खुद भी दी जान

नोएडा- दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-107 में शनिवार को एक कार से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने खड़ी कार के अंदर दोनों को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को घेराबंदी कर जांच शुरू की। कार के भीतर खून के निशान मिले। दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे और निजी संबंध में थे। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद के बाद युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने कहा है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा।

मृतकों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी युवक और एक युवती के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं—व्यक्तिगत संबंध, हालिया बातचीत, कॉल डिटेल और हथियार के स्रोत—की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Back To Top