Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

Rajasthan News: भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, सात श्रमिकों की मौत

Rajasthan News: भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, सात श्रमिकों की मौत

Bhiwadi Fire Incident: राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से सात श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:22 बजे आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए दमकल विभाग को दी गई। बताया जा रहा है कि आग बेहद तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। राहत एवं बचाव दल ने अंदर से कई जले हुए शव बाहर निकाले, जिनमें से कुछ की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक अभी आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।

इस हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्र में कामकाज प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता और उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

Back To Top