Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

सीबीएसई का बड़ा फैसला: 2026 से कक्षा 10 में होंगी दो बोर्ड परीक्षाएं, पहली परीक्षा अनिवार्य

सीबीएसई का बड़ा फैसला: 2026 से कक्षा 10 में होंगी दो बोर्ड परीक्षाएं, पहली परीक्षा अनिवार्य

Class 10th Cbse Board Update: कक्षा 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 सत्र से दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। बोर्ड ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा।

क्यों आया स्पष्टीकरण?

बोर्ड को कुछ अभिभावकों और छात्रों की ओर से अनुरोध मिले थे कि यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है, तो उसे सीधे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए। इस पर सीबीएसई ने साफ किया कि दूसरी परीक्षा में बैठने की पात्रता पहली परीक्षा में उपस्थिति और परिणाम के आधार पर ही तय होगी।

क्या हैं नए नियम?

  • पहली परीक्षा अनिवार्य: सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा देनी ही होगी।

  • तीन विषयों में सुधार का मौका: पहली परीक्षा पास करने वाले छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन मुख्य विषयों में प्रदर्शन सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा दे सकेंगे।

  • अनुपस्थित छात्रों के लिए सख्ती: जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित रहेंगे, वे दूसरी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। उन्हें ‘अनिवार्य पुनरीक्षण’ श्रेणी में रखकर अगले वर्ष फरवरी की मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।

  • कंपार्टमेंट छात्रों को मौका: जिनका परिणाम कंपार्टमेंट है, वे निर्धारित नियमों के तहत दूसरी परीक्षा दे सकते हैं।

  • अतिरिक्त विषय पर रोक: कक्षा 10 पास करने के बाद किसी अतिरिक्त विषय में परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है, लेकिन अनुशासन और प्रक्रिया का पालन अनिवार्य रहेगा।

इस बदलाव के साथ बोर्ड ने साफ कर दिया है कि दूसरी परीक्षा ‘सुधार का अवसर’ है, न कि पहली परीक्षा का विकल्प।

Back To Top