Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

त्यागराजन कुमारराजा की नई फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ का ऐलान, विजय सेतुपति निभाएंगे लीड रोल

त्यागराजन कुमारराजा की नई फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ का ऐलान, विजय सेतुपति निभाएंगे लीड रोल

Pocket Novel: तमिल सिनेमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा ने अपनी नई फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ का ऐलान कर दिया है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा के साथ ही इसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है।

पोस्टर में अभिनेता विजय सेतुपति का आधा चेहरा नजर आ रहा है। लाल रंग की पृष्ठभूमि और गंभीर एक्सप्रेशन फिल्म के इंटेंस और रहस्यमयी अंदाज की झलक दे रहे हैं। पोस्टर रिलीज होते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ मालविका मोहनन, राज बी शेट्टी और किशोर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। प्रोडक्शन हाउस Tyler Durden and King Fist (TDKF) ने सोशल मीडिया पर टाइटल पोस्टर साझा करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग सोमवार से शुरू हो चुकी है।

फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा तैयार कर रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी की कमान नीरव शाह के हाथों में है। कहानी और पटकथा एंड्रयू लुईस ने लिखी है और गीतों के बोल युग भारती ने लिखे हैं।

‘पॉकेट नॉवेल’ की घोषणा के साथ ही साउथ सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज डेट और टीजर का इंतजार है।

Back To Top