UP Board: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 सेa पूरे प्रदेश में शुरू हो गई हैं। इस वर्ष करीब 52.30 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पंजीकरण का विवरण
बोर्ड के अनुसार कुल 52,30,297 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
कक्षा 10 में 27,50,945 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें 14,38,682 लड़के और 13,12,263 लड़कियां शामिल हैं।
कक्षा 12 में 24,79,352 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं हैं।
प्रदेशभर में परीक्षा के लिए 8033 केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा कार्यक्रम
10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी—
-
प्रथम पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक
-
द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक
बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
कंट्रोल रूम से निगरानी
परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैंप कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन 17 फरवरी को राज्य मंत्री (माध्यमिक शिक्षा) गुलाब देवी द्वारा किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम सभी जिलों की गतिविधियों की ऑनलाइन समीक्षा करेगा।
महत्वपूर्ण निर्देश
-
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
-
स्ट्रॉन्ग रूम में भी मोबाइल ले जाना वर्जित होगा।
-
छात्राओं की तलाशी केवल महिला कर्मियों द्वारा ही ली जाएगी।
-
बिना परिचय पत्र किसी भी कर्मचारी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
-
उत्तर पुस्तिका पर यूनिक कोड की मुहर अनिवार्य होगी।
-
नकल करते पाए जाने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
-
एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अनिवार्य है।
-
परीक्षा समाप्त होने से पहले कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
बोर्ड प्रशासन ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा, फर्नीचर, प्रकाश, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
