Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहायक अभियंता भर्ती 2019 को मिली हरी झंडी, संशोधित परिणाम जारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहायक अभियंता भर्ती 2019 को मिली हरी झंडी, संशोधित परिणाम जारी

Bihar AE Result: सहायक अभियंता भर्ती 2019 से जुड़ा लंबा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे सैकड़ों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो वर्षों से अपने परिणाम और नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

दरअसल, 6 नवंबर 2023 को परीक्षा परिणाम जारी कर सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा संबंधित विभागों को भेज दी गई थी। हालांकि, इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर मामला न्यायालय पहुंच गया, जिससे नियुक्तियां लंबित हो गईं।

बाद में पटना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए दायर अपील पर भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने 6 जनवरी 2026 को महत्वपूर्ण आदेश पारित किया। सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के निर्णय को निरस्त करते हुए 2019 के मूल नियमों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आयोग ने विभिन्न विज्ञापन संख्याओं के तहत संशोधित परिणाम जारी कर दिए हैं।

पदवार नियुक्ति विवरण

विज्ञापन संख्या 01/2019 (सहायक अभियंता – सिविल)
245 पदों में से 240 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। 5 पद उपयुक्त दिव्यांग अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण रिक्त रखे गए हैं।

विज्ञापन संख्या 02/2019 (सहायक अभियंता – इलेक्ट्रिकल)
सभी 33 पदों पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन संख्या 03/2019 (लघु जल संसाधन विभाग)
18 पदों में से 17 पर नियुक्ति की गई है, जबकि 1 पद सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन संख्या 04/2019 (सहायक अभियंता – मैकेनिकल)
सभी 10 पदों पर सफल अभ्यर्थियों की संशोधित सूची जारी कर दी गई है।

अब आयोग द्वारा विभागों को अनुशंसा भेजे जाने के साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है। लंबे इंतजार के बाद यह फैसला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

Back To Top