Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

तिहाड़ से लौटे राजपाल यादव ने की नई शुरुआत, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

तिहाड़ से लौटे राजपाल यादव ने की नई शुरुआत, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

Rajpal Yadav Youtube Channel: चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में रहे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने अब एक नई पारी की शुरुआत कर दी है। तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत मिलने के बाद अभिनेता ने डिजिटल दुनिया में कदम रखते हुए अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस नई शुरुआत के जरिए वह सीधे अपने फैंस से जुड़ने की तैयारी में हैं।

‘नई शुरुआत, नया सफर’

शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए राजपाल यादव ने इस खास घोषणा को साझा किया। उन्होंने लिखा, “नई शुरुआत, नया सफर… अभी सब्सक्राइब करिए मेरे यूट्यूब चैनल पर।” उनके चैनल का नाम ‘राजपाल नौरंग यादव’ रखा गया है।

इस चैनल पर दर्शकों को व्लॉग्स, कॉमेडी वीडियो, मिनी सीरीज, बिहाइंड द सीन (BTS) मोमेंट्स और पर्सनल अपडेट्स देखने को मिलेंगे। अभिनेता का कहना है कि वह लंबे समय से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की तैयारी कर रहे थे।

‘शुभ घड़ी आ गई है’

अपने अनाउंसमेंट वीडियो में राजपाल ने कहा कि वह काफी समय से नई पारी की तैयारी कर रहे थे और अब वह समय आ गया है। उन्होंने फैंस से अपील की कि जैसे उन्हें सोशल मीडिया पर प्यार मिला है, वैसे ही इस नए सफर में भी समर्थन बनाए रखें।

फैंस का मिला भरपूर साथ

चैनल लॉन्च होते ही फैंस ने उन्हें शुभकामनाओं से भर दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि वे राजपाल को इस नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं और उनके कंटेंट का इंतजार कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट पर क्या है खास?

काम की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही भूत बंगला और पॉपुलर फ्रेंचाइजी वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। कानूनी विवादों के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह नई एंट्री उनके करियर के लिए कितना बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Back To Top