Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

टीवीएफ की ‘एस्पिरेंट्स’ सीजन 3 का ऐलान, 13 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी

टीवीएफ की ‘एस्पिरेंट्स’ सीजन 3 का ऐलान, 13 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी

Aspirants Season 3: युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ का तीसरा सीजन अब जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। The Viral Fever (टीवीएफ) के बैनर तले बनी इस सीरीज के नए सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मेकर्स ने बताया है कि ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ का प्रीमियर 13 मार्च को Amazon Prime Video पर किया जाएगा।

नए सीजन में डीएम अभिलाष की कहानी को दो अलग-अलग टाइमलाइन में दिखाया जाएगा। वर्तमान समय में संदीप ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अभिलाष के खिलाफ जांच शुरू होती है, जिससे उसकी पेशेवर छवि पर असर पड़ता है। इस मुश्किल दौर का असर उसके दोस्तों और परिवार के साथ रिश्तों पर भी देखने को मिलता है।

वहीं अतीत की कहानी में युवा अभिलाष को आईआरएस बनने के बाद एक बार फिर आईएएस की परीक्षा की तैयारी करने का फैसला करते हुए दिखाया जाएगा। इस तरह दर्शकों को संघर्ष, दोस्ती और करियर के दबाव के बीच जूझते किरदारों की गहराई से झलक देखने को मिलेगी।

सीरीज का निर्देशन Deepesh Sumitra Jagdish ने किया है। नए सीजन में Naveen Kasturia, Shivankit Singh Parihar, Abhilash Thapliyal, Sunny Hinduja, Namita Dubey और Tengam Celine अपने-अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। वहीं Jatin Goswami इस सीजन में नई एंट्री के साथ कहानी में नया मोड़ लाएंगे।

गौरतलब है कि ‘एस्पिरेंट्स’ की शुरुआत साल 2021 में हुई थी, जब इसका पहला सीजन यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इसके बाद दूसरा सीजन 2023 में आया और दोनों ही सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा। अब तीसरे सीजन से एक बार फिर दर्शकों को भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी की उम्मीद है।

Back To Top