Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

शादी के तीन महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

शादी के तीन महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

देहरादून- देहरादून में विवाह के कुछ ही महीनों बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने महिला की मौत को दहेज हत्या बताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान कहकशा आलम के रूप में हुई है, जिसकी शादी 19 नवंबर 2025 को देहरादून के रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम से हुई थी। मृतका के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के दौरान उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के मुताबिक दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी बहन को लगातार परेशान किया जा रहा था।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष समय-समय पर और पैसों की मांग करता था। बताया गया कि फरवरी में कहकशा ने फोन कर बताया था कि उससे प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद तीन मार्च की रात भी उसने फोन कर बताया कि घर के लोग उस पर पैसों के लिए दबाव बना रहे हैं।

मायके पक्ष के अनुसार देर रात ससुराल से फोन आया कि कहकशा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग देहरादून पहुंचे, जहां उन्हें अस्पताल में पता चला कि महिला को ससुराल वाले मृत अवस्था में लेकर आए थे।

परिजनों ने पति शहबाज, सास, ससुर, देवर और ननद पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top