Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब

एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब

शिमला: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर असर के बीच हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। इसके बाद प्रदेश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत कई जगहों पर 1000 रुपये के आसपास पहुंच गई है। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर भी महंगे हो गए हैं। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

राजधानी Shimla में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर 1015 रुपये हो गई है। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर 137 रुपये महंगा होकर 2097 रुपये का मिल रहा है, जो पहले 1960 रुपये में उपलब्ध था।

Bilaspur में घरेलू सिलिंडर की कीमत 948.50 रुपये हो गई है, जबकि व्यावसायिक सिलिंडर 114.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1999.50 रुपये में मिल रहा है।

Dharamshala में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलिंडर अब 965 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 905 रुपये का था। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर 2011 रुपये में मिलेगा।

Kullu में घरेलू सिलिंडर की कीमत 980.35 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि व्यावसायिक सिलिंडर 114 रुपये महंगा होकर 2009.10 रुपये में मिलेगा।

Mandi में घरेलू सिलिंडर 953 रुपये से बढ़कर 1013 रुपये का हो गया है। इसी तरह Chamba में घरेलू सिलिंडर 1005 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर 2035 रुपये में मिलेगा।

Una में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 914 रुपये से बढ़कर 974 रुपये हो गई है, जबकि व्यावसायिक सिलिंडर 2005 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं Kinnaur में घरेलू सिलिंडर अब 986 रुपये में मिलेगा और व्यावसायिक सिलिंडर करीब 2050 रुपये का हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति पर असर पड़ा है, जिसका प्रभाव एलपीजी कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि सरकार का कहना है कि पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में फिलहाल किसी प्रकार का संकट नहीं है।

Back To Top