Breaking News
साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंडाल रेलवे स्टेशन से गिरोह का सरगना दबोचा

जंगल में लकड़ी लेने गए आदिवासी पर बाघ का हमला, गले पर वार कर उतारा मौत के घाट

कोविड वैक्सीन के गंभीर दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को ‘नो-फॉल्ट मुआवजा’ नीति बनाने का निर्देश

पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत

कुरकुरे का लालच देकर सात माह के बच्चे का अपहरण, बाइक सवार दो युवक फरार

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या

अनुराग डोभाल विवाद में भाई कलम का पलटवार, बोले– सबूतों के साथ सामने लाऊंगा सच

दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, कान की चोट से सुनाई देना बंद

ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी

कोविड वैक्सीन के गंभीर दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को ‘नो-फॉल्ट मुआवजा’ नीति बनाने का निर्देश

कोविड वैक्सीन के गंभीर दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को ‘नो-फॉल्ट मुआवजा’ नीति बनाने का निर्देश

नई दिल्ली। कोविड-19 वैक्सीन से जुड़े संभावित गंभीर दुष्प्रभावों के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को अहम निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कहा कि सरकार ऐसी नीति तैयार करने पर विचार करे, जिसके तहत कोविड वैक्सीन लेने के बाद किसी व्यक्ति को गंभीर नुकसान होने की स्थिति में ‘नो-फॉल्ट मुआवजा’ दिया जा सके।

मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने की। अदालत ने स्पष्ट किया कि टीकाकरण के बाद सामने आने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी के लिए फिलहाल जो मौजूदा तंत्र कार्यरत है, वही जारी रहेगा और इसके लिए किसी नए न्यायालय-नियुक्त विशेषज्ञ पैनल की आवश्यकता नहीं है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को वैक्सीन के कारण नुकसान हुआ है तो वह कानून के तहत उपलब्ध अन्य कानूनी उपायों का सहारा लेने के लिए स्वतंत्र है। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ‘नो-फॉल्ट मुआवजा’ नीति बनाने का अर्थ यह नहीं होगा कि सरकार अपनी गलती या जिम्मेदारी स्वीकार कर रही है।

दरअसल, इस मामले में अदालत के समक्ष कई याचिकाएं दायर की गई थीं। इनमें एक याचिका में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2021 में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई थी। याचिकाकर्ताओं का दावा था कि टीकाकरण के बाद दोनों को गंभीर दुष्प्रभाव हुए थे।

इन्हीं याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह टीकाकरण से संभावित नुकसान के मामलों में राहत देने के लिए मुआवजे से संबंधित नीति तैयार करने पर विचार करे।

Back To Top