Breaking News
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी

आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, 1 मई को होगी रिलीज

देहरादून के मांडूवाला में बोरे में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

सेंट्रल रेलवे में 51 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 9 अप्रैल तक करें आवेदन

गैस की मांग बढ़ी: हरिद्वार में कमर्शियल सिलेंडर बंद, प्रशासन ने कहा—घरेलू स्टॉक पर्याप्त

मुजफ्फरपुर में खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाश, 15 लाख की चोरी से हड़कंप

उत्तराखंड के 141 स्कूलों में बनेंगे नए बालिका शौचालय, सरकार ने 5.34 करोड़ रुपये मंजूर किए

भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

12 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, एम्स को उपचार रोकने का निर्देश
12 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, एम्स को उपचार रोकने का निर्देश

मुजफ्फरपुर में खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाश, 15 लाख की चोरी से हड़कंप

मुजफ्फरपुर में खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाश, 15 लाख की चोरी से हड़कंप

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र स्थित नुनियाडीह गांव में चोरों ने एक पंचायत सचिव के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए और परिवार के लोगों को बाहर से बंद कर घर में रखे नकदी और जेवरात समेत करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव सुमित कुमार के घर में चोरों ने चार कमरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने अलमारियों को तोड़कर उनमें रखी नकदी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात इतनी चुपचाप तरीके से की गई कि घर में सो रहे लोगों को रातभर इसकी भनक तक नहीं लगी।

सुबह जब परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को बुलाया, जिसने आकर दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बरुराज थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया जा रहा है।

Back To Top