Breaking News
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, 1 मई को होगी रिलीज
आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, 1 मई को होगी रिलीज
देहरादून के मांडूवाला में बोरे में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी
देहरादून के मांडूवाला में बोरे में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी
सेंट्रल रेलवे में 51 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 9 अप्रैल तक करें आवेदन
सेंट्रल रेलवे में 51 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 9 अप्रैल तक करें आवेदन
गैस की मांग बढ़ी: हरिद्वार में कमर्शियल सिलेंडर बंद, प्रशासन ने कहा—घरेलू स्टॉक पर्याप्त
गैस की मांग बढ़ी: हरिद्वार में कमर्शियल सिलेंडर बंद, प्रशासन ने कहा—घरेलू स्टॉक पर्याप्त
मुजफ्फरपुर में खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाश, 15 लाख की चोरी से हड़कंप
मुजफ्फरपुर में खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाश, 15 लाख की चोरी से हड़कंप
उत्तराखंड के 141 स्कूलों में बनेंगे नए बालिका शौचालय, सरकार ने 5.34 करोड़ रुपये मंजूर किए
उत्तराखंड के 141 स्कूलों में बनेंगे नए बालिका शौचालय, सरकार ने 5.34 करोड़ रुपये मंजूर किए
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
12 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, एम्स को उपचार रोकने का निर्देश
12 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, एम्स को उपचार रोकने का निर्देश

गैस की मांग बढ़ी: हरिद्वार में कमर्शियल सिलेंडर बंद, प्रशासन ने कहा—घरेलू स्टॉक पर्याप्त

गैस की मांग बढ़ी: हरिद्वार में कमर्शियल सिलेंडर बंद, प्रशासन ने कहा—घरेलू स्टॉक पर्याप्त

हरिद्वार/ नैनीताल: ईरान–इजरायल तनाव के बीच गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंकाओं ने उत्तराखंड में भी हलचल बढ़ा दी है। हरिद्वार और नैनीताल जिलों में एलपीजी सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आपात बैठकें बुलाईं। हरिद्वार में बढ़ते दबाव को देखते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी रोक दी गई है।

हरिद्वार में गैस गोदामों पर भीड़, प्रशासन ने की अपील

हरिद्वार के विभिन्न गैस गोदामों पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग में तेजी आने के बाद प्रशासन ने साफ किया कि जिले में घरेलू एलपीजी का भरपूर स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए घबराहट में सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई अस्थायी तौर पर रोकी गई है, जिसके चलते होटल, धर्मशाला और आश्रमों में दिक्कतें सामने आ रही हैं।

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि मांग के बढ़ने से अस्थायी देरी हुई है, लेकिन घरेलू सिलेंडरों की उपलब्धता सामान्य है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम रखने की अपील की है।

डीएसओ ने चेतावनी दी—स्टॉक छिपाया तो होगी कार्रवाई

हरिद्वार डीएसओ मुकेश पाल ने बताया कि सभी नोडल अधिकारियों और डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक में स्टॉक की लगातार निगरानी को कहा गया है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए—

तय समय पर घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी अनिवार्य

कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई

स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं

नैनीताल में भी देर रात समीक्षा बैठक

नैनीताल जिले में भी हालात को देखते हुए देर रात ADM प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि—

जिले में गैस की कोई कमी नहीं

सिलेंडर ओटीपी आधारित वितरण से ही दिया जाएगा

लगातार चेकिंग और गोदामों के स्टॉक का मिलान होगा

नगर मजिस्ट्रेट को निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश

ADM ने कहा कि कंपनियों द्वारा मांग के अनुसार गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है, इसलिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

Back To Top