Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, कीर्ति सुरेश के साथ दिखेंगे लीड रोल में
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, कीर्ति सुरेश के साथ दिखेंगे लीड रोल में
सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत समाप्त, केंद्र ने तुरंत रिहाई का लिया फैसला
सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत समाप्त, केंद्र ने तुरंत रिहाई का लिया फैसला
विधि छात्रों की जिरह से गूंजेगा बीएचयू, 24 टीमें मूट कोर्ट के मौखिक चरण में लेंगी हिस्सा
विधि छात्रों की जिरह से गूंजेगा बीएचयू, 24 टीमें मूट कोर्ट के मौखिक चरण में लेंगी हिस्सा
मस्जिद गए थे वकील, पीछे से घर में घुसे लुटेरे; वारदात सीसीटीवी में कैद
मस्जिद गए थे वकील, पीछे से घर में घुसे लुटेरे; वारदात सीसीटीवी में कैद
गैस संकट की अफवाहों के बीच प्रशासन की छापेमारी, 37 सिलिंडर बरामद
गैस संकट की अफवाहों के बीच प्रशासन की छापेमारी, 37 सिलिंडर बरामद
कुलदीप यादव की शादी में जुटेंगे क्रिकेट सितारे, संगीत में रैना-चहल ने लगाए डांस के ठुमके
कुलदीप यादव की शादी में जुटेंगे क्रिकेट सितारे, संगीत में रैना-चहल ने लगाए डांस के ठुमके
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी

मस्जिद गए थे वकील, पीछे से घर में घुसे लुटेरे; वारदात सीसीटीवी में कैद

मस्जिद गए थे वकील, पीछे से घर में घुसे लुटेरे; वारदात सीसीटीवी में कैद

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश घर में घुस गए और अधिवक्ता की पत्नी व बेटी को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मामला चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता नौशाद अली जिला न्यायालय में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और मुंह पर कपड़ा बांधकर अंदर घुस गए।

उस समय घर में उनकी पत्नी और बेटी ही मौजूद थीं। बदमाशों ने दोनों को हथियार दिखाकर डराया और बंधक बनाकर घर में रखे सामान की तलाशी लेने लगे। आरोपियों ने घर के साथ-साथ अधिवक्ता के कार्यालय में भी खोजबीन की।

बताया जा रहा है कि बदमाश कार्यालय में रखी करीब 43 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि नकदी के अलावा और क्या सामान गायब है।

घटना के बाद परिवार की महिलाओं ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसी दौरान अधिवक्ता का मुंशी मौके पर पहुंचा तो बदमाश घबराकर भाग निकले। भागते समय दोनों आरोपी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Back To Top