Breaking News
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
लावारिस शवों को अंतिम विदाई देने वाली शालू सैनी को मिला सम्मान
लावारिस शवों को अंतिम विदाई देने वाली शालू सैनी को मिला सम्मान
जनता मिलन में डीएम पौड़ी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान
जनता मिलन में डीएम पौड़ी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान
बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या
बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
राजधानी में एलपीजी संकट पर सियासत तेज, जनता गैस के लिए परेशान
राजधानी में एलपीजी संकट पर सियासत तेज, जनता गैस के लिए परेशान
बिहार के आईटीआई संस्थानों में दाखिले का मौका, 14 अप्रैल तक भरें ऑनलाइन फॉर्म
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण

लावारिस शवों को अंतिम विदाई देने वाली शालू सैनी को मिला सम्मान

लावारिस शवों को अंतिम विदाई देने वाली शालू सैनी को मिला सम्मान

रुड़की। SD Management College में आयोजित “मातृशक्ति का अभिनंदन” समारोह उस समय बेहद भावुक और गौरवपूर्ण बन गया, जब समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करने वाली शालू सैनी को मंच पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस मानवता का था जो आज भी समाज में जीवित है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्या उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल  भी शामिल हुए। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जब मंच से क्रांतिकारी शालू सैनी का नाम पुकारा गया तो पूरे सभागार में तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही। उन्हें यह सम्मान उनके उस अनोखे और मानवीय कार्य के लिए दिया गया, जिसे करने से अक्सर लोग कतराते हैं। शालू सैनी उन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करती हैं जिनका इस दुनिया में कोई अपना नहीं होता।

समाज में कई बार देखा जाता है कि लोग अपनों के अंतिम संस्कार से भी पीछे हट जाते हैं, लेकिन शालू सैनी ऐसे अंजान और लावारिस लोगों को भी सम्मान के साथ अंतिम विदाई देकर मानवता की मिसाल पेश कर रही हैं।

सम्मान प्राप्त करते समय शालू सैनी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर लावारिस शव भी किसी की मां, किसी का बेटा, किसी का भाई या किसी की बेटी होता है। इसलिए उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई देना ही उनका कर्तव्य है।

अपने संबोधन में गीता शाक्या ने कहा कि समाज को शालू सैनी जैसी बेटियों पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां लोग अपने स्वार्थ में उलझे रहते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों के दुख को अपना समझकर सेवा का मार्ग चुनते हैं।

वहीं कपिलदेव अग्रवाल ने भी शालू सैनी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल सेवा नहीं, बल्कि सच्ची मानवता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और हमें उनसे सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में एक अलग ही भावनात्मक माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने खड़े होकर तालियों के साथ शालू सैनी के कार्य का सम्मान किया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देने वाला क्षण भी था कि इंसानियत आज भी जिंदा है और कुछ लोग मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं।

Back To Top