Breaking News
मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण
बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसला: केदारनाथ-बदरीनाथ में शपथ पत्र के बाद ही मिलेगा प्रवेश
बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसला: केदारनाथ-बदरीनाथ में शपथ पत्र के बाद ही मिलेगा प्रवेश
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गोद लेने वाली हर मां को मिलेगा 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गोद लेने वाली हर मां को मिलेगा 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश
रूप नगर में दर्दनाक हादसा: जर्जर फुटओवर ब्रिज गिरा, महिला की मौत
रूप नगर में दर्दनाक हादसा: जर्जर फुटओवर ब्रिज गिरा, महिला की मौत
मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
गोरखपुर में दिनदहाड़े वारदात, भाजपा नेता पर चाकू से हमला
गोरखपुर में दिनदहाड़े वारदात, भाजपा नेता पर चाकू से हमला
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
UPSSSC में 402 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
UPSSSC में 402 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 22 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 22 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 17 मार्च से 22 मार्च तक राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। खासकर 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है, जबकि शुरुआती दिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है।

17 मार्च को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 18 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

19 और 20 मार्च को पूरे राज्य में बारिश का दायरा बढ़ जाएगा। इन दिनों पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी।

21 और 22 मार्च को भी मौसम का यही ट्रेंड बना रहेगा। राज्यभर में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, मैदानी जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर-नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

Back To Top