Breaking News
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
विक्रम शर्मा मर्डर केस में पुलिस का शिकंजा तेज, मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी
विक्रम शर्मा मर्डर केस में पुलिस का शिकंजा तेज, मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
गंगा में अवशेष फेंकने पर बवाल, वाराणसी में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में अवशेष फेंकने पर बवाल, वाराणसी में 14 लोग गिरफ्तार
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत

विक्रम शर्मा मर्डर केस में पुलिस का शिकंजा तेज, मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी

विक्रम शर्मा मर्डर केस में पुलिस का शिकंजा तेज, मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी

Dehradun News: देहरादून में चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। उत्तराखंड पुलिस ने मामले में शामिल तीन शूटर समेत कुल 6 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सभी के खिलाफ कोतवाली डालनवाला में पहले से मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने इन आरोपियों के फोटो और विवरण केविक्रम शर्मा मर्डर केस में पुलिस का शिकंजा तेज, मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी साथ मोस्ट वांटेड पोस्टर भी जारी किए हैं और आम लोगों से सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इससे पहले इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि 13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित एक मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान जिम से बाहर निकलते समय पहले से घात लगाए हमलावरों ने बेहद नजदीक से गोली चलाई और मौके से फरार हो गए।

जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की साजिश झारखंड के जमशेदपुर में रची गई थी। घटना को अंजाम देने के लिए शूटरों को देहरादून बुलाया गया, जहां उन्हें ठहरने, वाहन और अन्य व्यवस्थाएं स्थानीय नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराई गईं।

पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को झारखंड और अन्य संभावित ठिकानों पर लगाया गया है।

प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये तक की जा सकती है।

Back To Top