Breaking News
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
नशे में की खतरनाक गलती पड़ी भारी, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
नशे में की खतरनाक गलती पड़ी भारी, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार
व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
नमाज के दौरान मारपीट मामले में सख्ती, कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज की
नमाज के दौरान मारपीट मामले में सख्ती, कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज की
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट साफ महसूस की जा रही है।

बीती रात गंगोत्री धाम में ताजा बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं पर्वतीय इलाकों में जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहीं निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।

देहरादून समेत हरिद्वार, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं तेज गर्जना, बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

राजधानी देहरादून में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 23°C और न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Back To Top