Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड में धामी सरकार ने अपने कार्यकाल के चौथे साल में बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। शुक्रवार सुबह लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल Gurmit Singh ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धामी कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
माना जा रहा है कि यह विस्तार आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि सरकार क्षेत्रीय, जातीय और महिला–युवा समीकरण को बेहतर तरीके से साध सके। 2022 में सरकार गठन के बाद से कई मंत्रालय खाली थे, जबकि बीच में कुछ पद मंत्री के निधन और इस्तीफों के कारण भी रिक्त हो गए थे।
काफी इंतज़ार के बाद अब आखिरकार पाँच विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है—
-
Madan Kaushik – कैबिनेट मंत्री
-
Bharat Chaudhary – कैबिनेट मंत्री
-
Pradeep Batra – कैबिनेट मंत्री
-
Khajan Das – कैबिनेट मंत्री
-
Ram Singh Kaira – कैबिनेट मंत्री
सरकार का मानना है कि यह विस्तार न सिर्फ संगठनात्मक मजबूती लाएगा, बल्कि चुनावी तैयारी में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।
