KVS Online Admission For Balvatika and Class 1st: Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 2 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। केवीएस ने साफ किया है कि इस बार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
अभिभावकों को आवेदन करने के लिए केवीएस के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद बच्चे और अभिभावक से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
इस चरण में बालवाटिका (प्री-प्राइमरी) और कक्षा 1 (प्राथमिक) के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, कक्षा 2 से ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश संबंधित स्कूलों में उपलब्ध सीटों के आधार पर ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।
केवीएस ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं।
