Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मिमिक्री के बाद अब सादगी से जीता दिल, सुनील ग्रोवर का नया वीडियो चर्चा में

मिमिक्री के बाद अब सादगी से जीता दिल, सुनील ग्रोवर का नया वीडियो चर्चा में

Sunil Grover New Viral Video: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सुनील अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जिनमें उनकी सादगी और अलग अंदाज देखने को मिलता है।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वे सड़क किनारे एक टपरी पर कपड़े प्रेस करते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो देखने के बाद यूजर्स उनकी विनम्रता और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि इतने बड़े कलाकार होने के बावजूद सुनील ग्रोवर का यह अंदाज उन्हें खास बनाता है। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऐसा कोई काम नहीं है, जो सुनील ग्रोवर नहीं कर सकते।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस तरह का वीडियो शेयर किया हो। इससे पहले भी वे हैंडपंप पर कपड़े धोते हुए नजर आ चुके हैं, जिसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में नजर आए सुनील ग्रोवर ने अपनी मिमिक्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था। शो में उन्होंने आमिर खान, सलमान खान और कादर खान समेत कई कलाकारों की शानदार नकल उतारी, जिसकी खूब सराहना हुई।

सुनील ग्रोवर का यह नया वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि वे सिर्फ बेहतरीन कलाकार ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी से भी लोगों का दिल जीतना जानते हैं।

Back To Top