ऋषिकेश – ऋषिकेश के हरिपुर कलां क्षेत्र में एक युवक की रहस्यमय हालात में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव जंगल से सटे एक स्कूल के समीप पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
