Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

IIIT ऊना में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

IIIT ऊना में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

IIIT Una Recruitment 2026 For Non-Teaching Post: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महत्व के संस्थान IIIT ऊना ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और सहायक अभियंता (तकनीकी) जैसे पदों पर आउटसोर्स स्टाफ की नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

पात्रता की बात करें तो सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और किसी प्रतिष्ठित संस्थान में कम से कम दो वर्षों का अनुभव होना जरूरी है। वहीं, वित्त/लेखा से जुड़े AAO पद के लिए भी समान शैक्षणिक योग्यता के साथ वित्त और अकाउंट्स क्षेत्र में कार्य अनुभव अनिवार्य है।

तकनीकी पदों के तहत प्रोग्रामर या नेटवर्क इंजीनियर के लिए M.E./M.Tech डिग्रीधारकों को कम से कम 60% अंक और एक वर्ष का अनुभव चाहिए। वहीं B.E./B.Tech करने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन साल का कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच कर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची 13 अप्रैल 2026 को जारी होगी। इसके बाद 18 अप्रैल 2026 को परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन और निर्धारित पात्रता के आधार पर किया जाएगा।

Back To Top