Dacoit Trailer Release Date Announcement: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म डकैत को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है।
4 अप्रैल को आएगा ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर 4 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद अदिवि शेष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर साझा की। फिल्म में पहली बार अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
नई रिलीज डेट का ऐलान
पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट तय कर दी गई है। डकैत अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
स्टार कास्ट और मेकिंग
हिंदी और तेलुगु में एक साथ बनाई जा रही इस फिल्म की कहानी और पटकथा अदिवि शेष और शेनिल देव ने मिलकर लिखी है। शेनिल देव ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है।
फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
