Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

रामायण पार्ट 1 टीज़र आउट: रणबीर का राम अवतार और यश के रावण लुक ने बढ़ाया रोमांच

रामायण पार्ट 1 टीज़र आउट: रणबीर का राम अवतार और यश के रावण लुक ने बढ़ाया रोमांच

Ramayan Part 1 Teaser Out: हनुमान जयंती के मौके पर निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा फिल्म रामायण पार्ट 1 का बहुचर्चित टीज़र जारी कर दिया गया। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और सनी देओल जैसे स्टारकास्ट वाली इस फिल्म के टीज़र ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का फर्स्ट विज़ुअल आउट कर बड़ी शुरुआत की है।

टीज़र की झलकियां: दिव्यता और भव्यता का संगम

2 मिनट 38 सेकंड के टीज़र की शुरुआत होती है रावण की जली हुई लंका से, जहां वातावरण विनाश की कहानी कहता दिखता है। इसी बीच, रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में पहली बार दर्शकों के सामने आते हैं — आकाश से अवतरण करते हुए, फिर पहाड़ की चोटी पर धनुष-बाण थामे खड़े दिखाई देते हैं।

इसके बाद कई दृश्यों में रणबीर को राक्षसों से युद्ध करते, राजमहल में प्रवेश करते और नदी-झरनों के बीच ध्यान की मुद्रा में दिखाया गया है। विज़ुअल्स साफ तौर पर संकेत देते हैं कि फिल्म का सेटअप अद्भुत स्केल पर तैयार किया गया है।

सीता के रूप में साई पल्लवी और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे की झलक भी टीज़र में शामिल है। दोनों का लुक शांत और पारंपरिक शैली को दर्शाता है।

टीज़र का हाईलाइट: यश की रावण एंट्री

टीज़र के अंतिम क्षणों में लंका के सुनहरे और विशाल सेटअप के बीच यश रावण के अंदाज़ में आगे बढ़ते दिखाई देते हैं। हालांकि चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया गया, लेकिन उनकी चाल, कवच और एंट्री ही यह बता देती है कि स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी सबसे बड़ी ताकत बनने वाली है।

सनी देओल के हनुमान रूप की झलक इस टीज़र में शामिल नहीं की गई, लेकिन यही सस्पेंस फिल्म की चर्चा को और बढ़ा रहा है।

भारत का सबसे महंगा फिल्म प्रोजेक्ट

करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्म बताई जा रही है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के सहयोग से, आठ बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस इसे तकनीकी रूप से नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।

फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ होगा।

Back To Top