Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 9 से गणित-विज्ञान में दो-स्तरीय सिस्टम, 2028 में नई बोर्ड परीक्षा

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 9 से गणित-विज्ञान में दो-स्तरीय सिस्टम, 2028 में नई बोर्ड परीक्षा

CBSE New Education Policy 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9 और 10 के लिए नए शैक्षिक ढांचे को लागू करने की घोषणा की है। यह बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किए जा रहे हैं और शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होंगे।

नए ढांचे के अनुसार, कक्षा 9 से गणित और विज्ञान विषयों में दो-स्तरीय प्रणाली (स्टैंडर्ड और एडवांस) लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों की क्षमता और रुचि के अनुसार उन्हें अलग-अलग स्तर पर पढ़ाई का विकल्प देना है। इस प्रणाली के तहत कक्षा 10 की पहली बोर्ड परीक्षा वर्ष 2028 में आयोजित की जाएगी।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सभी छात्रों के लिए मानक स्तर का अध्ययन अनिवार्य होगा, जिसके लिए 80 अंकों की तीन घंटे की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने या गहराई से अध्ययन करने की इच्छा रखने वाले छात्र गणित और विज्ञान में उन्नत स्तर का विकल्प चुन सकेंगे।

इसके अलावा, नई शिक्षा नीति के तहत तीन-भाषा फॉर्मूला भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। वर्ष 2026 से कक्षा 6 में यह अनिवार्य होगा, जिसमें छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें से कम से कम दो भारतीय भाषाएं होना जरूरी है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों—जैसे विदेश से लौटे छात्रों—के लिए कुछ छूट का प्रावधान भी रखा गया है।

यह नया पाठ्यक्रम राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा की सिफारिशों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को अधिक लचीला, व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित बनाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार बेहतर सीखने के अवसर प्रदान करेगा।

Back To Top