Central Hindi Institute Recruitment 2026: Central Hindi Institute (केंद्रीय हिंदी संस्थान), जो Ministry of Education के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है, ने वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 9 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जारी विवरण के अनुसार, प्रोफेसर (शिक्षा) का 1 पद, एसोसिएट प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) और हिंदी साहित्य के 1-1 पद, जबकि सहायक प्रोफेसर के अंतर्गत भाषाविज्ञान के 3, हिंदी साहित्य के 2 और शिक्षा के 1 पद निर्धारित किए गए हैं।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों का अंतिम चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए अकादमिक स्कोर का उपयोग किया जाएगा। वहीं प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति University Grants Commission (UGC) के तय मानकों के अनुसार होगी, जिसमें इंटरव्यू मुख्य भूमिका निभाएगा।
आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1500 रुपये रखा गया है।
ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को उसकी हार्ड कॉपी तैयार करनी होगी, जिस पर हस्ताक्षर कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना अनिवार्य है। इस हार्ड कॉपी को 15 मई 2026 तक रजिस्ट्रार, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के पते पर स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा।
